अंतरिक्ष में भी लहराया तिरंगा

author-image
New Update
अंतरिक्ष में भी लहराया तिरंगा

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: भारतीय मूल के अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री राजा चारी हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर छह महीने बिताने के बाद वापस लौटे हैं। इस मौके पर उन्होंने भारत की स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने आईएसएस पर भारत के झंडे की तस्वीर ट्वीट की है। इस तस्वीर में भारतीय तिरंगा आईएसएस के एक शीशे पर चिपका हुआ है। इसके साथ ही पीछे पृथ्वी भी दिख रही हैं। राजा चारी का एक वीडियो अमेरिकी में भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया। इस वीडियो में उन्होंने कहा, 'भारत को आजादी के 75 वर्ष पूरे होने की बधाई। सभी भारतीयों को इस ऐतिहासिक मौके पर गर्व होना चाहिए। नासा और इसरो के बीच सहयोग का एक लंबा इतिहास है। नासा इसरो के साथ शुरुआती दिनों से काम कर रहा है और सहयोग आज भी जारी है, क्योंकि हम संयुक्त अंतरिक्ष और पृथ्वी विज्ञान पर काम कर रहे हैं।'​