जाने माता चंद्रघंटा की पूजा विधि और महत्व

author-image
New Update
जाने माता चंद्रघंटा की पूजा विधि और महत्व

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: इस समय शारदीय नवरात्रि चल रही हैं। नवरात्रि के नौ दिनों में मां के नौ रूपों की पूजा- अर्चना की जाती है। आज नवरात्रि का तीसरा दिन है। नवरात्रि के तीसरे दिन मां के तृतीय स्वरूप माता चंद्रघंटा की पूजा- अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता चंद्रघंटा को राक्षसों की वध करने वाला कहा जाता है। आइए जानते हैं माता चंद्रघंटा की पूजा विधि, महत्व। ​



माता चंद्रघंटा की पूजा विधि- नवरात्रि के तीसरे दिन विधि- विधान से मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप माता चंद्रघंटा की अराधना करनी चाहिए। मां की अराधना उं देवी चंद्रघंटायै नम: का जप करके की जाती है। माता चंद्रघंटा को सिंदूर, अक्षत, गंध, धूप, पुष्प अर्पित करें। आप मां को दूध से बनी हुई मिठाई का भोग भी लगा सकती हैं। नवरात्रि के हर दिन नियम से दुर्गा चालीस और दुर्गा आरती करें।



मां चंद्रघंटा की पूजा का महत्व- मां चंद्रघंटा की कृपा से ऐश्वर्य और समृद्धि के साथ सुखी दाम्पत्य जीवन की प्राप्ति होती है।

विवाह में आ रही समस्याएं दूर हो जाती हैं।