सच्चाई के लिए हमारी लड़ाई में शामिल हो गई है : भारत जोड़ो यात्रा

author-image
Harmeet
New Update
सच्चाई के लिए हमारी लड़ाई में शामिल हो गई है : भारत जोड़ो यात्रा

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो : इन दिनों राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा काफी सुर्खियों बटोर रही है। भारत जोड़ो यात्रा को शुरू हुए दो महीने से अधिक का समय हो चुका है और आम जनता से लेकर मनोरंजन जगत के कई स्टार्स का राहुल गांधी को समर्थन मिल रहा है।



पूजा भट्ट, सुशांत सिंह और रिया सेन जैसे सेलेब्स राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए है, वहीं अब टीवी की जानी मानी एक्ट्रेसेस का भी राहुल गांधी को समर्थन मिल रहा है। बिग बॉस फेम रश्मि देसाई और एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी हाल ही में इस यात्रा में शामिल हुईं है और रश्मि-आकांक्षा की राहुल गांधी के साथ हाथो में हाथ डाले एक तस्वीर सामने आई है जिसे कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इसे शेयर कर कांग्रेस पार्टी ने कैप्शन में लिखा है कि -'रश्मि देसाई और आकांक्षा पुरी सच्चाई के लिए हमारी लड़ाई में शामिल हो गई हैं।'