राहुल तिवारी,एएनएम न्यूज़: आज दिनांक 29 अक्टूबर 2021 को चिरेका सहायक इकाई डानकुनी का राजभाषा विषयक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण कार्य चिरेका/ चित्तरंजन के मुख्य राजभाषा अधिकारी सह प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक श्री रवि शेखर सिन्हा एवं राजभाषा अधिकारी डॉक्टर मधुसूदन दत्त द्वारा किया गया। डानकुनी स्थित प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक एवं प्रधान मुख्य बिजली इंजीनियर कार्यालय के अंतर्गत आने वाले विभिन्न अनुभागों में राजभाषा में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई।उपस्थित सभी कार्मिकों को राजभाषा के महत्व के बारे में भी बताया गया एवं उन्हें राजभाषा में कार्य करने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित किया गया।इस अवसर पर डानकुनी कार्यालय में उपलब्ध सभी कंप्यूटरों में राजभाषा हिंदी में कार्य करने के लिए सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से हिंदी फोंट भी लोड कर दिया गया।