जानिए शिवरात्रि और महाशिवरात्रि में क्या है अंतर

author-image
Harmeet
New Update
जानिए शिवरात्रि और महाशिवरात्रि में क्या है अंतर

​स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: सामने महाशिवरात्रि है और महाशिवरात्रि हिन्दुओं का प्रमुख धार्मिक पर्व है। वैसे तो भोले शंकर की पूजा करने के लिए हर दिन शुभ होता है, लेकिन सावन का सोमवार, शिवरात्रि और महाशिवरात्रि का अलग ही महत्व होता है।



हम आप को बता देते है कि शिवरात्रि और महाशिवरात्रि में क्या अंतर है। कई लोग महाशिवरात्रि को ही शिवरात्रि भी बोलते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। ये दोनों पर्व अलग-अलग महीने और दिन में पड़ते हैं।



महाशिवरात्रि : महाशिवरात्रि साल में 1 बार ही आती है। ये धार्मिक पर्व फाल्गुन मास में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पड़ती है। इस दिन भक्त अपने आराध्य देव भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मंदिर जरूर जाते हैं।



शिवरात्रि : वैसे तो भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए हर दिन खास होता है, लेकिन शिव भक्तों के लिए शिवरात्रि के पर्व का भी खास महत्त्व है। शिवरात्रि हर महीने की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर आती है।