"महिलाओं के बढ़ते कदम" में उनके साथ ANM News

इस इवेंट का मुख्य उदेश्य महिलाओ को हर मामले में आत्मनिर्भर और स्वतंत्र बनाना है। इस दौरान महिलाएं एवं लड़कियां हस्तशिल्प कला में अपने कौशल से बनाये हुए कुछ बेहतरीन चीजों/द्रव्य का प्रदर्शन किया।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
4 anm news

एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: आज महिलाएं न केवल अपने हक के लिए लड़ रही हैं बल्कि अपने सपनों की उड़ान भरने के लिए वह सजग हैं। इसी कड़ी में कुल्टी के मनोरमा मैरिज हॉल में एएनएम न्यूज़ की तरफ एक इवेंट का आयोजन किया गया। जिसे शुभारंभ कुल्टी थाना के इंस्पेक्टर इंचार्ज कृष्णेन्दु दत्ता, अनिल अग्रवाल, मोहम्मद इम्तियाज, चंद्रशेखर यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस इवेंट का मुख्य उदेश्य महिलाओ को हर मामले में आत्मनिर्भर और स्वतंत्र बनाना है। इस दौरान महिलाएं एवं लड़कियां हस्तशिल्प कला में अपने कौशल से बनाये हुए कुछ बेहतरीन चीजों/द्रव्य का प्रदर्शन किया।

यहीं नहीं इसके साथ ही इस दौरान महिलाएं एवं लड़कियों के लिए मेहँदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमे करीब 50 महिलाएं/लड़कियों ने भाग लिया, इनमें से टॉप तीन को चुना गया। इस दौरान पहले स्थान के लिए आशिया खातून, दूसरे स्थान के लिए महविश इकबाल और तीसरे स्थान के लिए स्वेता शर्मा और लक्ष्मी कुमारी इन दोनों को चुना गया। 

इस दौरान अतिथि के रूप में श्री सौरभ चौधरी, ट्रैफिक ए.सी.पी I, (ADPC), कुल्टी के ट्रैफिक इंस्पेक्टर, समाजसेवी अनुराधा मालिया सराफ, चंद्रशेखर यादव, अनिल अग्रवाल, रूबी गढ़वाल (सीए), सुल्ताना बेगम, बनानी मुखर्जी सहित और भी कई अतिथि ने अपनी मौजूदगी से सबका हौसला अफजाई किया। इसके आलावा जज के रूप में सुनैना सिन्हा और नेहा दास भी उपस्थित थी।