चार पहिया वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार घायल (VIDEO)

बताया जा रहा है कि चार पहिया वाहन बिहार के बक्सर से मेदिनीपुर जा रहा और टायर फटने से दुर्घटना घटी।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
एडिट
New Update
12 kulti news

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़, कुल्टी: आसनसोल के कुल्टी थाना क्षेत्र के चौरंगी फाड़ी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर दामागोड़िया रेलवे ब्रिज के समीप एक चार पहिया वाहन टायर फटने से अनियंत्रित हो गई और एक मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही चार पहिया पर सवार सभी लोग सुरक्षित है। बताया जा रहा है कि चार पहिया वाहन बिहार के बक्सर से मेदिनीपुर जा रहा था और टायर फटने से दुर्घटना घटी।