13 जून 2024 के महत्वपूर्ण Current Affairs

करेंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। तो चलिए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह के साथ पढ़ते है 13 जून 2024 के दैनिक करेंट अफेयर्स।

author-image
Sneha Singh
New Update
ca news

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: करेंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। तो चलिए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह के साथ पढ़ते है 13 जून 2024 के दैनिक करेंट अफेयर्स।

1.प्रश्न. कौन दूसरी बार सिक्किम राज्य के मुख्यमंत्री बने है? 

उत्तर: प्रेम सिंह तमांग

2.प्रश्न. भारत के किसने पोर्टलैंड ट्रैक फेस्टिवल हाई परफॉर्मेंस मीट में 5000 मीटर दौड़ में रजत पदक अपने नाम किया है?

उत्तर: गुलवीर सिंह

3.प्रश्न. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई की किसके दूसरे चरण का उद्घाटन किया है? 

उत्तर: तटीय सड़क

4.प्रश्न. ICC T-20 क्रिकेट विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका ने किसको चार रन से हराया है?

उत्तर: बांग्लादेश

5.प्रश्न. सेना के ट्राई सर्विस अधिकारियों के लिए रक्षा सेवा तकनीकी स्टाफ कोर्स कहाँ प्रारंभ हुआ है? 

उत्तर: पुणे के मिलिट्री इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

6.प्रश्न. कौन भारतीय तेज गेंदबाज T-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हैं? 

उत्तर: जसप्रीत बुमराह

7.प्रश्न. किसको ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है? 

उत्तर: राज प्रिय सिंह

8.प्रश्न. किसको तीन साल की अवधि के लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) का सचिव नियुक्त किया गया है? 

उत्तर: इंदर पाल सिंह बिंद्रा

9.प्रश्न. जनरेटरों की बेहतर निगरानी और नियंत्रण के लिए भारतीय सेना द्वारा किसका अनावरण किया गया? 

उत्तर: विद्युत रक्षक

10. प्रश्न. किस दिग्गज स्पेनिश खिलाड़ी ने फ्रेंच ओपन 2024 (पुरुष एकल) का खिताब जीता है? 

उत्तर: कोर्लोस अल्काराज