भारतीय एवं विश्व इतिहास में 15 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

15 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1988 में आज ही के दिन नासा ने स्‍पेस वीइकल एस-213 लॉन्‍च किया था। 1896 में आज ही के दिन जापान के इतिहास के सबसे विनाशकारी भूकंप और उसके बाद उठी सुनामी में 22,000 लोगों की मौत हो गई थी।

author-image
Sneha Singh
New Update
world history

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: 15 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1988 में आज ही के दिन नासा ने स्‍पेस वीइकल एस-213 लॉन्‍च किया था। 1896 में आज ही के दिन जापान के इतिहास के सबसे विनाशकारी भूकंप और उसके बाद उठी सुनामी में 22,000 लोगों की मौत हो गई थी।

15 जून का इतिहास (15 June Ka Itihas) इस प्रकार है:

1. 2008 में आज ही के दिन आक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पहली बार अल्ट्रावायलेट प्रकाश का विस्फोट कर बड़े सितारों की स्थिति देखी थी।

2. 2006 में 15 जून को ही भारत और चीन ने पुराना सिल्क रूट खोलने का निर्णय लिया था।

3. 2005 में 15 जून को ही जमैका के आसफा पावेल ने एथेंस में 8.77 सेकेण्ड में 100 मीटर की दौड़ लगा कर नया विश्व रिकार्ड बनाया था।

4. 2004 में आज ही के दिन ब्रिटेन के साथ परमाणु सहयोग को राष्ट्रपति बुश की स्वीकृति मिली थी।

5. 2001 में आज ही के दिन शंघाई पांच को शंघाई सहयोग संगठन का नाम दिया गया था।

6. 1994 में 15 जून को ही इस्रायल और वैटीकन सिटी में राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे।

7. 1988 में आज ही के दिन नासा ने स्‍पेस वीइकल एस-213 लॉन्‍च किया था।

8. 1982 में आज ही के दिन फ़ाकलैंड में अर्जेन्टीना की सेना ने ब्रिटिश सेना के सामने घुटने टेके थे।

9. 1947 में आज ही के दिन अखिल भारतीय कांग्रेस ने नई दिल्ली में भारत के विभाजन के लिए ब्रिटिश योजना स्वीकार की थी।

10. 1908 में 15 जून को ही कलकत्ता शेयर बाज़ार की शुरुआत हुई थी।

11. 1896 में आज ही के दिन जापान के इतिहास के सबसे विनाशकारी भूकंप और उसके बाद उठी सुनामी ने 22,000 लोगों की जान ली थी।