भारतीय एवं विश्व इतिहास में 20 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

20 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 2005 में आज ही के दिन रूस मालवाहक यान एम-53 अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा था। 1840 में 20 जून को ही सैमुअल मोर्स ने टेलीग्राफ का पेटेंट कराया था।

author-image
Sneha Singh
New Update
Indian and world history

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: 20 जून का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 2005 में आज ही के दिन रूस मालवाहक यान एम-53 अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा था। 1840 में 20 जून को ही सैमुअल मोर्स ने टेलीग्राफ का पेटेंट कराया था।

20 जून का इतिहास (20 June Ka Itihas) इस प्रकार है:

1. 2005 में आज ही के दिन रूस मालवाहक यान एम-53 अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचा था।

2. 2002 में आज ही के दिन अमेरिकी कोर्ट ने मानसिक बीमारों की फांसी की सजा पर रोक लगाई थी।

3. 2001 में 20 जून को ही जनरल परवेज मुशर्रफ़ पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने थे।

4. 1991 में 20 जून को ही एकीकृत जर्मनी की राजधानी फिर से ​बर्लिन को बनाने के प्रस्ताव को संसद ने मंजूरी दी थी।

5. 1990 में आज ही के दिन ईरान में भूकंप से 40 हजार से अधिक की मृत्यु हो गई थी।

6. 1976 में आज ही के दिन अमेरिकी राजदूत की हत्या के बाद लेबनान से अमेरिका ने सैकड़ों अपने नागरिकों को वहां से निकाला था।

7. 1960 में 20 जून को ही माली फेडरेशन (बाद में माली और सेनेगल में विभाजन) को फ्रांस से स्वतंत्रता मिली थी।

8. 1921 में 20 जून को ही चेन्नई, भारत शहर में बकिंघम और कर्नाटक मिल्स के श्रमिकों ने 4 महीने की हड़ताल शुरू की थी।

9. 1916 में आज ही के दिन पुणे में एसएनडीटी महिला विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।

10. 1887 में 20 जून को ही भारत का सबसे व्यस्ततम रेलवे स्टेशन मुंबई स्थित विक्टोरिया टर्मिनस (छत्रपति शिवाजी टर्मिनस) लोगों के लिए खुला था।