स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेता और लैटिन अमेरिकी साहित्य के दिग्गज रहे पेरू के लेखक मारियो वर्गास लोसा का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके बच्चों अल्वारो, गोंजालो और मोर्गाना ने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि हमें बहुत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे पिता मारियो वर्गास लोसा का आज लीमा में अपने परिवार के बीच निधन हो गया। उनके अवशेषों का अंतिम संस्कार किया जाएगा और कोई सार्वजनिक समारोह नहीं होगा।