स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: शुक्रवार को भारत-चीन सीमा पर स्थित सीमांत जिले चमोली के माणा के पास भीषण हिमस्खलन में अभी भी पांच मजदूर फंसे हैं। पीआरओ डिफेंस, लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि सेना द्वारा जारी सर्च ऑपरेशन के दौरान बर्फ में दबे दो और श्रमिकों के शव बरामद किए गए हैं। शवों को माना पोस्ट लाया जा रहा है। अब दो लोग लापता हैं।