भारत में बोली जाने वाली हर भाषा, राष्ट्रीय भाषा

भारत में बोली जाने वाली हर भाषा राष्ट्रीय भाषा है। चाहे वह तमिल, मलयालम, मराठी, गुजराती, बंगाली या हिंदी ही क्यों ना हो। इन भाषाओं के पीछे विचार एक है।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
3 LANGUAGE

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: आरएसएस नेता सुरेश भैय्याजी जोशी ने नागपुर में शस्त्र पूजा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य अलग हैं, भाषा अलग हैं, इन राज्यों की छोटी सी छोटी संस्कृति अलग है। एक भ्रम पैदा किया जा रहा है कि एक भाषा श्रेष्ठ है। भारत में बोली जाने वाली हर भाषा राष्ट्रीय भाषा है। चाहे वह तमिल, मलयालम, मराठी, गुजराती, बंगाली या हिंदी ही क्यों ना हो। इन भाषाओं के पीछे विचार एक है। भाषा अलग हो सकती है, लेकिन हमारे विचार एक हैं।