स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: राम नवमी पर राम लला के सूर्य तिलक की तैयारियों के बारे में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने जानकारी दी। उन्होंने बताया, "छह अप्रैल की सुबह राम लला का अभिषेक किया जाएगा। उसके बाद श्रृंगार किया जाएगा। नवमी के दिन दोपहर में राम लला का जन्म समय है, इसलिए उस समय आरती की जाएगी और छप्पन भोग लगाए जाएंगे। वहीं, चार मिनट तक राम लला का सूर्य तिलक किया जाएगा। इसका प्रसारण दुनिया भर में किया जाएगा।"