NASA की शान सुनीता विलियम्स

अंतरिक्ष में करीब नौ माह बिताने के बाद लौटीं भारतीय मूल की दूसरी महिला अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स मध्य प्रदेश से गहरा नाता है। उनके पूर्वज विदिशा के रहने वाले थे। पूर्वज 125 साल पहले वाराणसी, गुजरात फिर मुंबई पहुंचे। यहीं से सुनीता के पिता

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Sunita Williams

Sunita Williams

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: अंतरिक्ष में करीब नौ माह बिताने के बाद लौटीं भारतीय मूल की दूसरी महिला अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स मध्य प्रदेश से गहरा नाता है। उनके पूर्वज विदिशा के रहने वाले थे। पूर्वज 125 साल पहले वाराणसी, गुजरात फिर मुंबई पहुंचे। यहीं से सुनीता के पिता अमरीका चले गए। सुनीता का जन्म अमरीका में हुआ, लेकिन उनके दादा नर्मदाशंकर पांडेय का जन्म विदिशा में किले अंदर मोहल्ले में हुआ था। विदिशा के पूर्व सांसद प्रताप भानू शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया, आज भी धर्माधिकारी के आवास के पीछे सुनीता के पूर्वजों का मकान है। पूर्व सांसद प्रताप भानू शर्मा ने बताया, धर्माधिकारी गोविंद प्रसाद शास्त्री ने सुनीता विलियम्स के पूर्वजों के दस्तावेज उन्हें दिए थे। दस्तावेज के आधार पर पूर्व सांसद ने 2013 में मुंबई में सुनीता से मुलाकात की। बताया कि रामलीला सभा के दस्तावेज में उनके दादा नर्मदा शंकर पांडेय के विदिशा में जन्म के प्रमाण हैं। तब सुनीता ने विदिशा आने का वादा किया था। शर्मा ने बताया, विदिशा के लोगों में एक बार फिर सुनीता के पैतृक जमीन पर आने की आस जगी है। पूर्व सांसद जल्द उनसे मिलने का प्रयास करेंगे।