नगर निगम ने अपनी जमीन और शहर में हो रहे अवैध निर्माण और शहर की व्यवस्था को जांचने और सर्वे के लिए ड्रोन से मैंपिंग का कार्य पूरा कर लिया है। रिपोर्ट तैयार करने के बाद नगर निगम के कर्मचारी फिर से एक सर्वे करने वाले हैं। इस सर्वें
स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : नगर निगम ने अपनी जमीन और शहर में हो रहे अवैध निर्माण और शहर की व्यवस्था को जांचने और सर्वे के लिए ड्रोन से मैंपिंग का कार्य पूरा कर लिया है। रिपोर्ट तैयार करने के बाद नगर निगम के कर्मचारी फिर से एक सर्वे करने वाले हैं। इस सर्वें में कर्मचारी स्वयं वार्डों में जाकर जांच पड़ताल कर रिपोर्ट तैयार करेंगे और अवैध निर्माण करने वालों को भी नोटिस देंगे। ड्रोन मैपिंग के जरिए नगर निगम के सामने कई टैक्स चोर सामने आए हैं। लोगों ने अपना घर कागजों में छोटा दिखाया है, लेकिन ड्रोन मैपिंग से पता चला कि यह कम टैक्स दे रहे हैं।