आसनसोल नगर पालिका द्वारा फिर से बेदखली अभियान शुरू

author-image
Harmeet
New Update
आसनसोल नगर पालिका द्वारा फिर से बेदखली अभियान शुरू

राहुल पासवान, एएनएम न्यूज़: आसनसोल नगर पालिका एक बार फिर बेदखली की प्रक्रिया में है। आसनसोल में गुरुवार को जुबली जंक्शन के पास कई दुकानों में बेदखली अभियान चलाई गई। बेदखली अभियान के दौरान नगर निगम के अधिकारी, पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि इससे पहले नगर पालिका का बेदखली का अभियान थम गया और नगर पालिका के प्रतिनिधि वापस चले गए। आसनसोल नगर पालिका ने गुरुवार को फिर से बेदखली अभियान शुरू किया और इस दिन, नगर पालिका द्वारा कई दुकान को ध्वस्त कर दिया गया।