झारखंड के लोहरदगा के जंगल में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट

author-image
New Update
झारखंड के लोहरदगा के जंगल में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: झारखंड के लोहरदगा में नक्सलियों ने फिर कहर बरपाया है। लोहरदगा जिले के जंगल में एक बार फिर IED ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट में एक ग्रामीण के मौत की खबर है। लोहरदगा जिले के सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में आइइडी ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट में जंगल में बांस लाने गए एक ग्रामीण की मौत हुई है। माओवादियों द्वारा सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने को लेकर यह आइइडी लगाई गई थी। चपाल जंगल में यह घटना हुई है। घटना को लेकर अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।