स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: हिंदी के वरिष्ठ कवि, गीतकार और नाट्यकर्मी और प्रसारक राजनारायण बिसारिया नहीं रहे। वे 93 वर्ष के थे। दिल का दौरा पड़ने के कारण पिछले कुछ दिनों से वे दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे।
बिसारिया छह साल तक प्रसार भारती बोर्ड के मानद सदस्य रहे थे। बीबीसी से सेवानिवृत्त होने के बाद वे 'परंपरा' नाम की साहित्यिक संस्था चलाते थे। मध्य प्रदेश के भिण्ड में जन्मे बिसारिया की प्रारंभिक शिक्षा गुना और मुरैना में हुई थी। ग्वालियर के विक्टोरिया कॉलेज से हिन्दी में एमए करने के बाद उन्होंने प्रयाग जाकर डॉ. रामकुमार वर्मा के निर्देशन में शोध कार्य किया।