इन राज्यों में सामान्य से अधिक तापमान की संभावना

author-image
Harmeet
New Update
इन राज्यों में सामान्य से अधिक तापमान की संभावना

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज: ठंड के जाने के बाद देश में गर्मी ने दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार को जानकारी देते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान के प्रमुख हिस्सों, गुजरात मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर रहने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि मार्च में गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में सामान्य से थोड़ा अधिक तापमान होने की संभावना है। उत्तर पश्चिम और पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।