सीएम और पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग, जामुड़िया में किया रोड जाम(Video)
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शासनकाल में बंगाल में महिलाओं को कोई सुरक्षा नहीं है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री, पुलिस मंत्री और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफा की मांग की। ममता बनर्जी के शासनकाल में प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से टूट गई है।
टोनी आलम,एएनएम न्यूज़ : कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के बलात्कार और हत्या के खिलाफ आज जामुड़िया सिनेमा मोड़ के समीप पेट्रोल पंप पर जामुड़िया भाजपा मंडल की तरफ से रोड जाम किया गया।
यह विरोध प्रदर्शन 15 मिनट तक जारी रहा। इस अवसर पर भाजपा जिला सचिव तापस राय, मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, संतोष सिंह, सदर मांझी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
उन्होंने कहा कि 9 अगस्त को महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार किया है, लेकिन अभी तक असली हत्यारों का पता नहीं चल पाया है। इस लिए उन्होंने असली हत्यारों को चिन्हित करके उन्हें फांसी की सजा देने की मांग की, साथ ही उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शासनकाल में बंगाल में महिलाओं को कोई सुरक्षा नहीं है। ममता बनर्जी के शासनकाल में प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से टूट गई है। इसलिए उन्होंने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री, पुलिस मंत्री और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफा की मांग की।
वहीं उन्होंने कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि विनीत ने घटना के बाद असली सबूत मिटाने की कोशिश की। वहां पर एक कमरे को तोड़कर नए सिरे से बनाए जाने लगा। इसके अलावा 14 अगस्त की रात को अस्पताल में हजारों लोगों को घुसाया गया ताकि वे सबूतों से छेड़छाड़ कर सकें। आज भाजपा ने इन सभी मुद्दों पर विरोध प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री और कोलकाता पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग की।