एएनएम न्यूज़, ब्यूरो: आरजी कर मामले महिला सुरक्षा को लेकर बार-बार सवाल उठ रहे हैं, वही राज्य में एक के बाद एक महिलाओं पर अत्याचार की खबरें आ रही हैं। आरोप है कि मालदा में एक विधवा से रेप की कोशिश की गई।
/anm-hindi/media/post_attachments/360479667b89cda1efb2a057b8b3cf83accc8a62e8a9337ecd7d7ed78af6f0e6.jpg)
कथित तौर पर आत्मरक्षा में महिला ने अपने हाथ के सामने ब्लेड से आरोपी का गुप्तांग काट दिया। घटना के बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत की। हालांकि, आरोपी फिलहाल फरार है।
/anm-hindi/media/post_attachments/8d0896c6cd04d4c6b061f400c86cf13ed3d2f9aa68ee6ff8a661fbfb13a00f34.jpg)
सूत्रों के मुताबिक हरिश्चंद्रपुर थाना क्षेत्र के ब्लॉक नंबर 2 के एक गांव की गृहणी के पति की कुछ वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। यह विधवा महिला रविवार रात में बच्चे के साथ सोई थी। आरोप है कि उसी समय आरोपी उसके घर में घुस आया। पीड़िता ने दावा किया कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। उसी समय धक्का-मुक्की हुई। आत्मरक्षा में उसने हाथ के सामने रखे ब्लेड से आरोपी के गुप्तांग पर वार कर दिया। इसके बाद आरोपी भाग गया। आरोपी उसका पड़ोसी बताया जाता है। हरिश्चंद्रपुर थाने की पुलिस ने बताया कि घटना की शिकायत दर्ज कर ली गई है और पुलिस सभी घटनाओं की जांच कर रही है।