24 April Ka Itihas: आज ही के दिन हुआ था ‘क्रिकेट के भगवान’ का जन्म

24 अप्रैल का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1973 में 24 अप्रैल के ही दिन भारत के महानतम क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का जन्म मुंबई में हुआ था।

author-image
Sneha Singh
New Update
History of 24th April

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: 24 अप्रैल का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1973 में 24 अप्रैल के ही दिन भारत के महानतम क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का जन्म मुंबई में हुआ था। साथ ही आज ही के दिन 1998 में भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर कोका कोला कप जीता था। 

24 अप्रैल का इतिहास (24 April Ka Itihas): 

1. 1858 में आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी कुंवर सिंह का निधन हुआ था।

2. 1877 में रूस ने 24 अप्रैल को ओटोमन साम्राज्य के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की थी।

3. 1898 में स्पेन ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध की घोषणा की थी।

4. 1915 में जर्मनी की सेना ने बेल्जियम के फ्लेमिस प्रांत के आइपर क्षेत्र में क्लोरोफोर्म गैस छोड़ी थी।

5. 1920 में पोलैंड की आर्मी ने यू्क्रेन पर हमला किया था।

6. 1954 में आज ही के दिन ऑस्ट्रेलिया और सोवियत संघ ने राजनयिक संबंध समाप्त किए।

7. 1960 में दक्षिण पर्सिया में आए भयंकर भूकंप में 500 लोगों की मृत्यु हो गई थी।

8. 1972 में ही आज के ही दिन जाने-माने चित्रकार जैमिनी राय का निधन हुआ था।

9. 1973 में भारत रत्न से सम्मानित क्रिकेट के भगवान सचिन रमेश तेंदुलकर का मुंबई में जन्म हुआ था।

10. 1974 में आज ही के दिन प्रसिद्ध कवि रामधारी सिंह दिनकर का निधन हुआ था।

11. 1975 में जैन धर्म के अनुयायियों ने भगवान माहवीर के निर्वाण की 2500वीं जयंती मनाई थी।

12. 1998 में भारतीय क्रिकेट टीम ने शारजाह में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर कोका-कोला कप जीता था।

13. 2011 में आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा का निधन आज ही के दिन हुआ था।

14. 2013 में बांग्लादेश की राजधानी ढाका में इमारत गिरने से सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी।