14 May Ka Itihas: देश और दुनिया में 14 मई की महत्वपूर्ण इतिहासिक घटनाएं

14 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1973 में 14 मई के दिन ही अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने सेना में महिलाओं के समान अधिकार को मंजूरी दी थी। 1948 में 14 मई के दिन ही इजराइल ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की थी।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
एडिट
New Update
17 may

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: 14 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1973 में 14 मई के दिन ही अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने सेना में महिलाओं के समान अधिकार को मंजूरी दी थी। 1948 में 14 मई के दिन ही इजराइल ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की थी।

14 मई का इतिहास (14 May Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2012 में आज ही के दिन इजरायल की जेलों में बंद 1500 फिलीस्तीनी कैदी भूख हड़ताल खत्म करने पर सहमत हुए थे।
  • 2010 में 14 मई के दिन ही भारत-रूस के बीच रक्षा, परमाणु ऊर्जा, हाइड्रोकार्बन, व्यापार एवं निवेश आदि में 22 समझौतेे हुए थे।
  • 2008 में आज ही के दिन टाइम्स एनआईई ने इंटरनेशनल न्यूजपेपर मार्केटिंग एसोसियेशन (इनमा) अवार्ड-2008 जीता था।
  • 2007 में 14 मई के दिन ही जापान ने अपने शांतिवादी संविधान में संशोधन संबंधी विधेयक को मंजूरी दी थी।
  • 2001 में आज ही के दिन भारत और मलेशिया में सात समझौते हुए थे।
  • 1999 में 14 मई के दिन ही सदी का आखिरी विश्व कप क्रिकेट की लॉडर्स (इंग्लैंड) में शुरुआत हुई थी।
  • 1981 में आज ही के दिन नासा ने स्पेश व्हिकल S-192 लांच किया था।
  • 1973 में 14 मई के दिन ही अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट ने सेना में महिलाओं के समान अधिकार को मंजूरी दी थी।
  • 1963 में आज ही के दिन कुवैत संयुक्त राष्ट्र का 111 वां सदस्य बना था।
  • 1948 में 14 मई के दिन ही इजराइल ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की थी।
  • 1879 में 14 मई के दिन ही थॉमस एडिसन यूरोप की एडिसन टेलीफोन कंपनी से जुड़े थे।
  • 1811 में आज ही के दिन ही पराग्वे स्पेन की पराधीनता से मुक्त हुआ था।

14 मई का इतिहास (14 May Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1984 में आज ही के दिन फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का जन्म हुआ था।
  • 1981 में 14 मई के दिन ही भारतीय आविष्कारक और कंप्यूटर वैज्ञानिक प्रणव मिस्त्री का जन्म हुआ था।
  • 1923 में आज ही के दिन भारतीय फ़िल्मों के प्रसिद्ध निर्माता व निर्देशक मृणाल सेन का जन्म हुआ था।
  • 1922 में 14 मई के दिन ही क्रोएशिया के राष्ट्रपति फ़्रांजो टडमैन का जन्म हुआ था।
  • 1883 में आज ही के दिन प्रसिद्ध न्यायविद और शिक्षाशास्त्री अल्लादि कृष्णास्वामी अय्यर का जन्म हुआ था।
  • 1892 में 14 मई के दिन ही प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिक कार्यकर्ता अरुण चन्द्र गुहा का जन्म हुआ था।
  • 1657 में आज ही के दिन शिवाजी के ज्येष्ठ पुत्र और उत्तराधिकारी संभाजी का जन्म हुआ था।

14 मई को हुए निधन

  • 2011 में आज ही के दिन किसान नेता महेन्द्र सिंह टिकैत का निधन हुआ था।
  • 2010 में 14 मई के दिन ही ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मराठी कवि वृंदा करंदीकर का निधन हुआ था।
  • 1978 में आज ही के दिन प्रसिद्ध नाटककार जगदीशचन्द्र माथुर का निधन हुआ था।
  • 1963 में 14 मई के दिन ही प्रख्यात विद्वान और राजनीतिक नेता डॉक्टर रघुवीर का निधन हुआ था। 
  • 1923 में आज ही के दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष एन.जी.चन्दावरकर का निधन हुआ था।