24 May Ka Itihas: आज ही के दिन चक्रवाती तूफान से 10 हजार लोगों की हुई थी मृत्यु

आज ही के दिन वाराणसी का नाम ऑफिशियल किया गया था। इसके अलावा 1915 में आज ही के दिन थॉमस अल्वा एडिसन ने टेलीस्क्राइब का अविष्कार किया था।

author-image
Sneha Singh
New Update
cyclonic storm

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: 24 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1920 में 24 मई को ही अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी जी स्थापना हुई थी। बांग्लादेश में आज ही के दिन चक्रवाती तूफान आने से 10 हजार लोगों की मृत्यु हो गई थी। आज ही के दिन वाराणसी का नाम ऑफिशियल किया गया था। इसके अलावा 1915 में आज ही के दिन थॉमस अल्वा एडिसन ने टेलीस्क्राइब का अविष्कार किया था।

24 मई का इतिहास (24 May Ka Itihas) इस प्रकार है:

1. 2015 में आज ही के दिन आयरलैंड गणराज्य ने समलैंगिक विवाह को वैध बनाने के लिए मतदान किया था और ऐसा करने वाला वह पहला देश बना।

2. 2014 में 24 मई को ही थाईलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा को सैन्य तख्तापलट के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था।

3. 2004 में आज ही के दिन उत्तर कोरिया ने मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया था।

4. 2001 में 24 मई को ही नेपाल के 15 वर्षीय शेरपा तेंबा शेरी माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह करने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बने थे।

5. 1994 में आज ही के दिन न्यूयार्क सिटी में 1993 में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर बम हमला करने वाले चार आरोपियों को 240 वर्ष कैद की सजा सुनाई गई थी।

6. 1986 में 24 मई को ही मार्गरेट थैचर इजरायल का दौरा करने वाली ब्रिटेन की पहली प्रधानमंत्री बनीं थीं।

7. 1985 में आज ही के दिन बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान से 10 हजार से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई थी। 

8. 1959 में आज ही के दिन साम्राज्य दिवस का नाम बदलकर राष्ट्रमंडल दिवस किया गया था।

9. 1931 में 24 मई को ही पहली वातानु​कूलित यात्री ट्रेन अमेरिका के वाल्टमोर ओहियो मार्ग पर चलाई गई थी।

10. 1883 में आज ही के दिन ब्रुकलिन और मैनहट्टन को जोड़ने वाले ब्रुकलिन ब्रिज को यातायात के लिए खोला गया था।

11. 1875 में 24 मई को ही सैयद अहमद खान ने अलीगढ़ में मुहम्मदीन एंग्लो ओरिएंटल स्कूल की स्थापना की जो वर्तमान में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के नाम से प्रसिद्ध है। 

12. 1689 में आज ही के दिन ब्रिटिश संसद ने प्रोटेस्टेंट ईसाइयों को धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी दी।