25 May Ka Itihas: भारतीय एवं विश्व इतिहास में 25 मई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1998 में आज ही के दिन यूरोपीय संघ के सदस्य देश परमाणु परीक्षणों के कारण भारत पर प्रतिबंध नहीं लगाने के लिए सहमत हुए थे। इसके अलावा 2008 में आज ही के दिन अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा द्वारा भेजा गया रोबोट मंगल ग्रह पर उतरा था। 

author-image
Sneha Singh
New Update
25 May Ka Itihas

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: 25 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 2013 में वह 25 मई के ही दिन 80 वर्ष के जापानी पर्वतारोही ने सबसे अधिक उम्र में दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर ऐवरेस्ट पर चढ़ने का रिकार्ड अपने नाम किया था। 1998 में आज ही के दिन यूरोपीय संघ के सदस्य देश परमाणु परीक्षणों के कारण भारत पर प्रतिबंध नहीं लगाने के लिए सहमत हुए थे। इसके अलावा 2008 में आज ही के दिन अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा द्वारा भेजा गया रोबोट मंगल ग्रह पर उतरा था। 

25 मई का इतिहास (25 May Ka Itihas) इस प्रकार है:

1. 2013 में आज ही के दिन जापान के 80 वर्षीय युइशिरो मिडरा ने सबसे अधिक उम्र में माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने का रिकार्ड अपने नाम किया था।

2. 2008 में आज ही के दिन अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के द्वारा भेजा गया एक रोबोट मंगल ग्रह पर पहुंचा था।

3. 2007 में 25 मई के दिन ही श्रीलंका की सरकार ने तमिल शरणार्थियों की नागरिकता पर सैद्धांतिक अनुमति दी।

4. 1998 में आज ही के दिन यूरोपीय संघ के सदस्य देश परमाणु परीक्षणों के कारण भारत पर प्रतिबंध न लगाने के लिए सहमत हुए थे।

5. 1991 में 25 मई को ही इस्राइल ने 14 हजार यहूदियों को इथियोपिया से निकाला था।

6. 1963 में आज ही के दिन अफ्रीकी देशों को एकजुट करने के इरादे से 32 देशों ने अफ़्रीकी संघ का गठन किया था।

7. 1922 में 25 मई के दिन ही इतालवी राजनीतिज्ञ एनरिको बर्लिंगर का जन्म हुआ था।

8. 1899 में आज ही के दिन बंगाल के विद्रोही कवि काजी नजरूल इस्लाम का जन्म हुआ था।

9. 1877 में 25 मई को ही 2 यात्रियों से भरा स्टीमर ‘सर जॉन लारेंस उड़ीसा तट के पास डूब गया था और स्टीमर में कुल 732 लोग सवार थे।

10. 1831 में 25 मई को ही प्रसिद्ध उर्दू शायर दाग़ देहलवी का जन्म हुआ था।