History 4 April: 04 अप्रैल का इतिहास भारत और विश्व में...

4 अप्रैल का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1916 में आज ही के दिन अमेरिकन सीनेट ने प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लेने को मंजूरी दी थी। 1949 में आज ही के दिन उत्तरी अटलांटिक सैन्य संगठन (NATO) की स्थापना हुई थी।

New Update
today history

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: 4 अप्रैल का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1916 में आज ही के दिन अमेरिकन सीनेट ने प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लेने को मंजूरी दी थी। 1949 में आज ही के दिन उत्तरी अटलांटिक सैन्य संगठन (NATO) की स्थापना हुई थी। नाटो यूरोप और उत्तरी अमेरिका के देशों का गठबंधन है। यह इन दोनों महाद्वीपों के बीच एक अद्वितीय लिंक प्रदान करता है, जो उन्हें रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में परामर्श और सहयोग करने और बहुराष्ट्रीय संकट-प्रबंधन संचालन को एक साथ संचालित करने में सक्षम बनाता है।

4 अप्रैल का इतिहास (4 April Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2013 में आज ही के दिन महाराष्ट्र के ठाणे में इमारत गिरने से करीब 80 लोगों की जान चली गई थी। 
  • 2008 में 4 अप्रैल के दिन ही पाकिस्तान की नई सरकार ने सेना के खुफिया प्रमुख के पद से मेजर जनरल नदीम को हटाया था।
  • 2008 में आज ही के दिन दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना ने भाजपा सदस्यता स्वीकार किया था।
  • 1997 में 4 अप्रैल के दिन ही क्रयशक्ति की क्षमता की दृष्टि से विश्व बैंक ने भारत को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश घोषित किया था।
  • 1979 में 4 अप्रैल के दिन ही पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री ज़ुल्फिकार अली भुट्टो को फांसी की सजा दे दी गई थी।
  • 1975 में आज ही के दिन बिल गेट्स और पॉल एलन के बीच हुए समझौते के फलस्वरूप माइक्रोसॉफ्ट की स्थापना हुई थी।
  • 1968 में आज ही के दिन अमेरिका के मानवाधिकार कार्यकर्ता मार्टिन लूथर किंग की हत्या कर दी गई थी।
  • 1960 में 4 अप्रैल के दिन ही अफ्रीकी देश सेनेगल ने फ्रांस से स्वतंत्रता हासिल करने की घोषणा की थी।
  • 1949 में आज ही के दिन उत्तरी अटलांटिक सैन्य संगठन (NATO) की स्थापना हुई थी।
  • 1941 में 4 अप्रैल के दिन ही लीबिया के बेनगाजी शहर पर जर्मनी की सेना ने कब्जा किया था।
  • 1916 में आज ही के दिन अमेरिकन सीनेट ने प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लेने को मंजूरी दी थी।
  • 1818 में 4 अप्रैल के दिन ही अमेरिकी कांग्रेस ने राष्ट्रध्वज में ’13 लाल और सफ़ेद स्ट्रिप्स और 20 सितारे’ शामिल करने को मंजूरी दी थी।
  • 1716 में आज ही के दिन उत्तरी जर्मनी के विस्मार पर रूस और प्रशिया की सेनाओं ने कब्जा किया था।

4 अप्रैल का इतिहास (4 April Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1972 में आज ही के दिन भारतीय अभिनेत्री और फैशन मॉडल लीसा रे का जन्म हुआ था।
  • 1949 में 4 अप्रैल के दिन ही भारत की मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री परवीन बॉबी का जन्म गुजरात के जुनागढ़ में हुआ था।
  • 1922 में आज ही के दिन अमेरिकी संगीतकार एलमर बर्नस्टाइन का जन्म हुआ था।
  • 1889 में 4 अप्रैल के दिन ही मशहूर हिंदी कवि, नाटककार और पत्रकार माखनलाल चतुर्वेदी का जन्म मध्य प्रदेश में हुआ था।

4 अप्रैल को हुए निधन

  • 1995 में आज ही के दिन भारत की प्रसिद्ध समाजसेवी और शिक्षाविद हंसा मेहता का निधन हुआ था।
  • 1987 में 4 अप्रैल के दिन ही हिंदी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार सच्चिदानंद हीरानन्द वात्स्यायन-अज्ञेय का निधन हुआ था।