History of 05 April: आज के दिन ही नौसेना ने पहली बार राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया था, जानें आज का इतिहास

यह दिन उन लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए मनाया जाने वाला दिन है जो भारत के व्यापार और वाणिज्य के बड़े हिस्से को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए कई महीने समुद्र में बिताते हैं। 

New Update
11 history.

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: 5 अप्रैल का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1964 में 5 अप्रैल के दिन ही नौसेना ने पहली बार राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया था। यह दिन उन लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए मनाया जाने वाला दिन है जो भारत के व्यापार और वाणिज्य के बड़े हिस्से को वैश्विक स्तर पर ले जाने के लिए कई महीने समुद्र में बिताते हैं। 

भारतीय राष्ट्रीय समुद्री दिवस 5 अप्रैल को इसलिए मनाया जाता है क्योंकि 1919 में इसी दिन SS लॉयल्टी, पहला भारतीय ध्वज व्यापारी जहाज, मुंबई से लंदन के लिए रवाना हुआ था। 

5 अप्रैल का इतिहास (5 April Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2017 में आज ही के दिन लोकसभा में फुटवियर डिजाइन और विकास संस्‍थान विधेयक पारित हो गया था।
  • 2008 में 5 अप्रैल के दिन ही पार्वती ओमनाकुट्टन फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड बनी थीं।
  • 2007 में आज ही के दिन ईरान ने 15 ब्रिटिश नौ सैनिकों को रिहा किया था।
  • 2006 में 5 अप्रैल के दिन ही सिंगापुर में 45 भारतीय लोगों को आव्रजन अपराधों में पकड़ा गया था।
  • 2003 में आज ही के दिन अमेरिकी संसद में पाकिस्तान की फाइनेंशियल हेल्प में कटौती करने का प्रस्ताव पेश किया था।
  • 1991 में 5 अप्रैल के दिन ही अंतरिक्ष यान एसटीएस 37 (अटलांटिस 8) का प्रक्षेपण किया गया था।
  • 1955 में 5 अप्रैल के दिन ही विस्टन चर्चिल ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया था।
  • 1961 में आज ही के दिन भारत सरकार की ओर से प्रायोजित पहली ‘इंडियन ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल लिमिटेड कंपनी’ की स्थापना हुई थी।
  • 1964 में 5 अप्रैल के दिन ही नौसेना ने पहली बार राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया था।
  • 1979 में आज ही के दिन देश का पहला नौसेना संग्रहालय मुंबई में खुला था।
  • 1930 में आज ही के दिन महात्मा गांधी अपने अनुयायियों के साथ नमक कानून तोडने के लिए दांडी पहुंचे थे।

5 अप्रैल का इतिहास (5 April Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1967 में आज ही के दिन भारत-अमेरिकी लेखक और वक्ता अनु गर्ग का जन्म हुआ था।
  • 1922 में 5 अप्रैल के दिन ही अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री गैल स्टोर्म का जन्म हुआ था।
  • 1922 में आज ही के दिन ब्रिटिश फुटबॉल खिलाड़ी टॉम फ़िनी का जन्म हुआ था।
  • 1920 में 5 अप्रैल के दिन ही राजनेता रफीक जकरिया का जन्म हुआ था।
  • 1908 में आज ही के दिन राजनेता बाबू जग जीवन राम का जन्म हुआ था।

5 अप्रैल को हुए निधन

  • 2015 में आज ही के दिन अमेरिकी अभिनेत्री जूलिया विल्सन का निधन हुआ था।
  • 2010 में 5 अप्रैल के दिन ही इंग्लैंड के गेंदबाज सर एलेक बेडसर का निधन हुआ था।
  • 1989 में आज ही के दिन गुजराती भाषा के साहित्यकार पन्नालाल पटेल का निधन हुआ था।
  • 1940 में 5 अप्रैल के दिन ही महात्मा गांधी के करीबी मित्र और समाज सुधारक सी एफ एन्ड्रयूज का निधन हुआ था।
  • 1922 में आज ही के दिन समाज सुधारक पंडिता रमाबाई का निधन हुआ था।