डायबिटीज के मरीज खाये खास तरह के आटे से बनी रोटियों

दुनिया में भारत डायबिटीज मरीजों की गिनती में टॉप देशों में शामिल है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको अपने डेली रूटीन में कुछ खास तरह के आटे से बनी रोटियों का सेवन करना चाहिए जो आपकी शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। 

author-image
Jagganath Mondal
New Update
Diabetes_Cover

एएनएम न्यूज, ब्यूरो: दुनिया में भारत डायबिटीज मरीजों की गिनती में टॉप देशों में शामिल है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको अपने डेली रूटीन में कुछ खास तरह के आटे से बनी रोटियों का सेवन करना चाहिए जो आपकी शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। 

रागी आटा
रागी को सुपरफूड कहा जाता है क्योंकि यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यह फाइबर से भरपूर होता है इसलिए डायबिटीज मरीजों को इसका सेवन करना चाहिए। इससे हमारे शरीर में इंसुलिन का उत्पादन बढ़ता है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।Diabetes_Ragi Roti

बाजरा का आटा
डायबिटीज के मरीजों के लिए बाजरे के आटे से बनी रोटियों का सेवन करना बेहद फायदेमंद हो सकता है क्योंकि बाजरे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। इससे शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। साथ ही यह वेट मैनेजमेंट में भी काफी मदद करता है। Diabetes_Bajra Roti

ज्वार
ज्वार में काफी मात्रा में फाइबर होता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है जो शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह एक मोटा अनाज है जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। डायबिटीज के मरीजों को ज्वार के आटे से बनी रोटियों का सेवन करना चाहिए। इससे मरीजों को शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।Diabetes_Jwar Roti