"ममता बनर्जी को थप्पड़ मारे": सुकांत मजूमदार

पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर विवादित बयान देते हुए लोगों से उन्हें थप्पड़ मारने के लिए कहा है।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
 MAMATA

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर विवादित बयान देते हुए लोगों से उन्हें थप्पड़ मारने के लिए कहा है। दक्षिण 24 परगना के मथुरापुर में रैली को बांग्ला भाषा में संबोधित करते हुए मजूमदार बोले, "स्कूल से वापस आने पर आप अपने बच्चों को थप्पड़ मारते हैं और पूछते हैं क्या पढ़ा? अपने बच्चों की जगह ममता को थप्पड़ मारें क्योंकि उन्होंने शिक्षा प्रणाली को बर्बाद कर दिया है।"