2022 गुजरात विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ूंगा: जिग्नेश मेवानी

author-image
New Update
2022 गुजरात विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ूंगा: जिग्नेश मेवानी

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार आखिरकार कांग्रेस में शामिल हो गए। हालांकि गुजरात के निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी अभी कांग्रेस में तकनीकी रूप से शामिल नहीं हुए।


निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी ने कहा कि 2022 गुजरात विधानसभा चुनाव कांग्रेस चुनाव चिह्न से लड़ेंगे। देश भर में कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे। कांग्रेस मुख्यालय पर मेवानी ने कहा कि वैचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हो गया हूं लेकिन औपचारिक रूप से कांग्रेस में शामिल होना बाकी है। अगला गुजरात विधानसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ूंगा।