दिल्ली से चलकर पंजाब लौट रहे किसानों का जींद में फूलों से स्वागत

author-image
New Update
दिल्ली से चलकर पंजाब लौट रहे किसानों का जींद में फूलों से स्वागत

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: पिछले एक साल से दिल्ली बॉर्डरों पर धरना दे रहे किसान अपने घरों के लिए लौटना शुरू हो गए हैं। दिल्ली से चलकर पंजाब की ओर जाने वाले किसानों के बांगर की धरती जींद में स्वागत की सभी तैयारियां कर ली गई हैं। दोपहर बाद दिल्ली से लौट रहे किसानों की संख्या ज्यादा होगी। किसानों का स्वागत पुष्पा वर्षा से किया जाएगा। वहीं किसानों के स्वागत के लिए दो स्वागत द्वार भी बनाए गए हैं।