जुबली-गौरंगडीह मार्ग पर टायर जलाकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया चक्का जाम

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक से बलात्कार-हत्या के मामले में न्याय तथा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग

author-image
Jagganath Mondal
New Update
barabani

राहुल तिवारी, एएनएम न्यूज़ : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पश्चिम बंगाल इकाई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक से बलात्कार-हत्या के मामले में न्याय तथा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग करते हुए बाराबनी मंडल 2 भाजपा के कार्यकर्ताओं ने नूनी मोड़ में जुबली-गौरंगडीह मार्ग पर टायर जलाकर सड़क चक्का जाम कर दिया। मौके पर पहुँची  पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को सड़क से जबरन हटाया। इस दौरान करीब 45 मिनट तक सड़क अवरुद्ध रहा। 

भाजपा नेता अर्जित राय ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस का सच सब के सामने आगया है। मुखोटा पहने यह लोग एक तरफ राज्य में धरना प्रदर्शन और मोमबत्ती जला रहे, वही दूसरी तरफ दोषियों को बचा रहे है। आज राज्यव्यापी चक्का जाम पूरे राज्य में चल रहा है, न्याय एवं मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग पर आज हमलोग राज्यव्यापी चक्का जाम कर रहे है।