युवा कांग्रेस के नेताओं ने राजीव गांधी की 80 वां जयंती पर दी श्रद्धांजलि

भारत रत्न राजीव गांधी की 80 वां जन्म जयंती पर जामुड़िया ब्लाक 1 कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय गांधी भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जिला, ब्लाक एवं युवा कांग्रेस के नेताओं ने राजीव गांधी की चित्र पर श्रृद्धा सुमन अर्पित किए।

author-image
Jagganath Mondal
New Update
jamuria

टोनी आलम, एएनएम न्यूज़ : भारत रत्न राजीव गांधी की 80 वां जन्म जयंती पर जामुड़िया ब्लाक 1 कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय गांधी भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जिला, ब्लाक एवं युवा कांग्रेस के नेताओं ने राजीव गांधी की चित्र पर श्रृद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य विश्वनाथ यादव ने कहा की भविष्य दृष्टा राजीव गांधी एक ऐसा नाम है जो याद आते ही विकास की प्यास और समृद्धि की भूख को अमलीजामा पहनाने वाले 21वीं सदी के महानायक की तस्वीर मानस पटल पर छा जाती है। युवाओं को 18 वर्ष में मताधिकार का अधिकार देना। पंचायती राज व्यवस्था के पुरोधा और भारत में सूचना क्रांति के जनक माने जाने वाले के रूप में सदैव याद किए जाते रहेंगे। जामुड़िया ब्लाक 1 कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष परितोष बाउरी ने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं में एक जोश का सैलाब का संचार किए थे। वे जन आकांक्षाओं के अनुरूप अपनी शासन व्यवस्था चलाएं थे। पश्चिम वर्धमान जिला युवा कांग्रेस कमेटी के महासचिव फिरोज खान ने कहा कि राजीव गांधी एक सच्चे नेता थे। उन्होंने केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, जवाहर विद्यालय की स्थापना की थी। इस अवसर पर उपस्थित थे रवि लाल, मोनु शर्मा एवं अन्य।