19 March History: भारत और विश्व 19 मार्च का इतिहास प्रमुख घटनाएँ

19 मार्च का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1998 में आज ही के दिन अटल बिहारी वाजपेयी दूसरी बार प्रधानमंत्री बने थे।

New Update
18 history

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़ : 19 मार्च का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1998 में आज ही के दिन अटल बिहारी वाजपेयी दूसरी बार प्रधानमंत्री बने थे। 1990 में 19 मार्च के दिन ही  कनाडा की राजधानी ओटावा में महिलाओं की पहली विश्व आइस हॉकी प्रतियोगिता आयोजित हुई थी।

19 मार्च का इतिहास (19 March Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2008 में आज ही के दिन डोनकुपर रॉय ने मेघालय के नए मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली थी।
  • 2004 में 19 मार्च के दिन ही अमेरिका ने विश्व व्यापार संगठन में पहली बार चीन पर मुकदमा ठोका था।
  • 2001 में आज ही के दिन ब्रिटेन के उच्च सदन ने संगीतकार नदीम के प्रत्यर्पण का प्रस्ताव ठुकराया था।
  • 1998 में 19 मार्च के दिन ही अटल बिहारी वाजपेयी दूसरी बार प्रधानमंत्री बने थे।
  • 1994 में आज ही के दिन जापान के योकोहामा में 1.60 लाख अंडों से विश्व का सबसे बड़ा 1383 वर्गफुट आकार का आमलेट तैयार किया गया था।
  • 1990 में 19 मार्च के दिन ही कनाडा की राजधानी ओटावा में महिलाओं की पहली विश्व आइस हॉकी प्रतियोगिता आयोजित हुई थी।
  • 1977 में आज ही के दिन फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप पर परमाणु परीक्षण किया था।
  • 1972 में 19 मार्च के दिन ही भारत और बांग्लादेश के बीच मित्रता समझौते पर साइन किए थे।
  • 1965 में आज ही के दिन इंडोनेशिया ने सभी विदेशी तेल कंपनियों का राष्ट्रीयकरण किया था।
  • 1953 में 19 मार्च के दिन ही पहली बार एकेडमी अवार्ड का प्रसारण टेलीविजन पर हुआ था।
  • 1944 में आज ही के दिन आजाद हिंद फौज ने पूर्वोत्तर भारत में राष्ट्रीय ध्वज फहराया था।
  • 1920 में 19 मार्च के दिन ही अमेरिकी सीनेट ने लीग ऑफ नेशंस में शामिल होने पर मतदान किया था।
  • 1895 में आज ही के दिन लूमियर्स ब्रदर्स ने अपने नए पैटेंट सिनेमेटोग्राफ से पहला फुटेज रिकॉर्ड किया था।
  • 1877 में 19 मार्च के दिन ही ऑस्ट्रेलिया ने पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 45 रनों से हराया था।

19 मार्च का इतिहास को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1954 में आज ही के दिन भारतीय शिक्षाविद इंदु शाहानी का जन्म हुआ था।
  • 1939 में 19 मार्च के दिन ही हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध हास्य कलाकार जगदीप का जन्म हुआ था।
  • 1911 में आज ही के दिन जैन साहित्य के विशेषज्ञ और अनुसंधानपूर्ण लेखक अगरचन्द नाहटा का जन्म हुआ था।
  • 1884 में 19 मार्च के दिन ही मध्य प्रदेश के भूतपूर्व मख्यमंत्री नारायण भास्कर खरे का जन्म हुआ था।

19 मार्च को हुए निधन

  • 2015 में आज ही के दिन प्रसिद्ध भाषा चिंतक और शिक्षाविद सूरजभान सिंह का निधन हुआ था।
  • 2011 में 19 मार्च के दिन ही भारतीय फिल्म अभिनेता नवीन निश्चल का निधन हुआ था।
  • 1982 में आज ही के दिन महान राजनेता जेबी कृपलानी का अहमदाबाद में निधन हुआ था।
  • 1978 में 19 मार्च के दिन ही प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एम. ए. अय्यंगार निधन हुआ था।