5 अप्रैल 2024 के महत्वपूर्ण Current Affairs

करेंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। तो चलिए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह के साथ पढ़ते है 5 अप्रैल 2024 के दैनिक करेंट अफेयर्स।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
current affairs

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: करेंट अफेयर्स विभिन्न प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। तो चलिए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर के संग्रह के साथ पढ़ते है 5 अप्रैल 2024 के दैनिक करेंट अफेयर्स।

  1. भारत में हर वर्ष 05 अप्रैल को ‘राष्ट्रीय समुद्री दिवस‘ मनाया जाता है।
  2. आर्मी मेडिकल कोर’ ने अपना 260वां स्थापना दिवस मनाया है।
  3. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कैंसर उपचार के लिए भारत की पहली घरेलू ‘जीन थेरेपी’ का शुभारंभ किया है।
  4. नई पीढ़ी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि-प्राइम’ का ओडिशा के तट से स्ट्रेटजिक फोर्सेज कमांड और डीआरडीओ द्वारा सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है।
  5. गुजरात के कच्छ में पुरातात्विक उत्खनन से 5,200 वर्ष पुरानी ‘हड़प्पा बस्ती’ का पता चला है। 
  6. ‘भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण’ (NHAI) ने One Vehicle, One FASTag नियम लागू किया है। 
  7. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने ‘myCGHS IOS ऐप’ लॉन्च की है।
  8. एक्सिस कैपिटल ने ‘अतुल मेहरा’ को नए एमडी और सीईओ के रूप में नियुक्त किया है।
  9. ‘उत्तर प्रदेश’ 69 जीआई टैग हासिल करने वाला देश का अग्रणी राज्य बना है।
  10. गोवा के मोपा हवाईअड्डे में ‘डिजियात्रा प्रणाली’ शुरू की गई है।
  11. केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ शुरू की जाएगी।
  12. ‘रोमानिया’ ने दुनिया का सबसे शक्तिशाली लेजर विकसित किया है।
  13. ‘केनरा बैंक’ ने महिलाओं के लिए हेल्थ केयर ऋण और बचत खाते लॉन्च किए हैं।
  14. इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियर्स के 33वें महानिदेशक के रूप में ‘लेफ्टिनेंट जनरल जेएस सिदाना’ ने पदभार ग्रहण किया है।
  15. टाइम्स ग्रुप के प्रबंध निदेशक ‘विनीत जैन’ को ENBA ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2023’ से सम्मानित किया गया है।