अंतरिक्ष में फंसीं सुनीता विलियम्स को लेकर बड़ा अपडेट

बोइंग स्टारलाइनर में खराबी आने की वजह से दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की अभी तक वापस नहीं हो पाई है। अब इस बीच अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अच्छी खबर आई है।

author-image
Ankita Kumari Jaiswara
New Update
16 nasa

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर करीब डेढ़ महीने से अतंरिक्ष में फंसे हैं। बोइंग स्टारलाइनर में खराबी आने की वजह से दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की अभी तक वापस नहीं हो पाई है। अब इस बीच अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अच्छी खबर आई है। आखिरी अपडेट में नासा और बोइंग ने कहा कि इस महीने के अंत में वापसी की उड़ान हो सकती है।

डेढ़ महीने से अंतरिक्ष में फंसी हैं सुनीता
सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर बीते महीने 5 जून को स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान में बैठकर अंतरिक्ष में गए थे। दोनों को एक सप्ताह तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में काम को पूरा करके पृथ्वी पर वापसी करनी थी। लेकिन लॉन्च के बाद स्टारलाइनर में हीलियम लीक और थ्रस्टर में खराबी का पता चला था, जिसके बाद उनकी वापसी को कई बार टाला जा चुका है। दोनों पिछले डेढ़ महीने से स्पेस स्टेशन पर रुके हुए हैं। इंजीनियर स्पेसक्राफ्ट में समस्या को ठीक करके उसे वापसी के लिए तैयार करने में जुटे हुए थे।