सैन्य अभ्यास में भारत

author-image
New Update
सैन्य अभ्यास में भारत

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज : लद्दाख में चीन के साथ तनाव के बीच भारतीय सेना, पीपल्स लिबरेशन आर्मी के साथ सैन्य अभ्यास करेगी। रूस में इस महीने के अंत में होने वाले सैन्य अभ्यास में चीन की सेना हिस्सा लेगी। भारतीय सेना भी शामिल होगी। चीन के रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि चीनी और रूसी सेनाओं के बीच वार्षिक सहयोग योजना और दोनों पक्षों की सहमति के अनुसार, चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी रूस में होने वाले सैन्य अभ्यास में शामिल होने के लिए कुछ सैनिकों को भेजेगी। इस सैन्य अभ्यास में भारत और रूस के साथ ताजिकिस्तान, बेलारूस, मंगोलिया और अन्य देश भी शामिल होंगे।

यह सैन्य अभ्यास वर्तमान की अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय हालात से संबंधित नहीं हैं। यह यूक्रेन युद्ध के साथ-साथ लद्दाख गतिरोध का जिक्र करते हुए कहा गया। पैंगोंग झील इलाके में पांच मई, दो हजार बिस को हिंसक झड़प के बाद पूर्वी लद्दाख सीमा गतिरोध शुरू हो गया था। लंबे समय से चल रहे इस गतिरोध को हल करने के लिए दोनों पक्षों ने अब तक कोर कमांडर स्तर की सोला दौर की वार्ताएं की हैंम। सैन्य और कूटनीतिक वार्ता की एक सीरीज के बाद दोनों पक्षों ने बीते साल पैंगोंग झील के उत्तर और दक्षिण के साथ ही गोगरा क्षेत्र से सैनिकों को हटाने की प्रक्रिया पूरी की।