31 May Ka Itihas: आज ही के दिन शहर में शुरू हुई पहली टैक्सी सेवा

1921 में आज ही के दिन गांधी जी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को स्वीकृत और संशोधित किया। 1907 में आज ही के दिन अमेरिका के न्यूयार्क शहर में पहली टैक्सी सेवा शुरू हुई थी।

author-image
Sneha Singh
New Update
today history

स्टाफ रिपोर्टर, एएनएम न्यूज़: 31 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1725 में आज ही के दिन भारत की वीरांगनाओं में से एक अहिल्याबाई होलकर का जन्म हुआ था। 1921 में आज ही के दिन गांधी जी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को स्वीकृत और संशोधित किया। 1907 में आज ही के दिन अमेरिका के न्यूयार्क शहर में पहली टैक्सी सेवा शुरू हुई थी।



31 मई का इतिहास (31 May Ka Itihas) इस प्रकार है:

1. 2009 में इंग्लिश और मलयालम की प्रसिद्ध लेखिका कमला दास का जन्म आज ही के दिन हुआ था।

2. 2008 में आज ही के दिन विश्व के सबसे तेज धावक उसैन बोल्ट ने 100 मीटर दौड़ 9.72 सेकंड में पूरी कर वर्ल्ड रिकाॅर्ड बनाया था।

3. 1977 में आज ही के दिन भारतीय सेना के 1 दल ने पहली बार विश्व के तीसरे सबसे ऊंचे पर्वत शिखर कंचनजंगा पर चढ़ाई की थी।

4. 1959 में आज ही के दिन बौद्ध धर्म गुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई थी।

5. 1935 में आज ही के दिन पाकिस्तान के क्वेटा शहर में भीषण भूकंप से 50 हजार से अधिक लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

6. 1921 में 31 मई को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को स्वीकृत किया गया था।

7. 1907 में आज ही के दिन अमेरिका के न्यूयार्क शहर में पहली टैक्सी सेवा शुरू हुई थी।

8. 1900 में आज ही के दिन लार्ड राबर्टस के नेतृत्व में ब्रिटिश सैनिकों ने जोहान्सबर्ग पर कब्जा किया था।

9. 1889 में आज ही के दिन अमेरिका के पेंसिलवेनिया स्थित जांसटाउन में भीषण बाढ़ से 2,200 से अधिक लोगों की मृत्यु हो गई थी।

10. 1878 में आज ही के दिन जर्मनी का युद्धपोत एसएमएस ग्रोसर करफर्स्ट के डूबने से 284 लोगों की मृत्यु हो गई थी।

11. 1727 में 31 मई को ही फ्रांस, ब्रिटेन और नीदरलैंड ने पेरिस संधि पर हस्ताक्षर किए थे।

12. 1577 में आज ही के दिन मुगल सम्राट जहांगीर की पत्नी नूरजहां का जन्म हुआ था।

13. 1223 में आज ही के दिन मंगोल आक्रमण-मंगोल सेनाओं ने यूकेन में कलिक नदी पर काइक, गालिच और कमानों की संयुक्त सेना को हराया था।